आज खुल कर मुस्कुराने को दिल कर रहा है ,
तुमको जितना करती हूँ उससे कहीं ज़्यादा इश्क़ करने का दिल कर रहा है ,
आज ख़्वाब मैं नहीं हक़ीक़त में देखने को दिल कर रहा है ,
तुमको कस कर गले लगाने को दिल कर रहा है,
आज रात तुमको सामने बिठाकर निहारने को दिल कर रहा है,
कैसे बताऊँ मैं तुम्हें आज तुम्हारी गोद में सोने को दिल कर रहा है……