दुनिया में बातें बाँट दो ,
मेरे हिस्से में खामोशी रख देना..
दुनिया में सब ख़ुशियाँ बाँटो ,
मेरे हिस्से में अपने सब ग़म रख देना ..
दुनियाँ में तकसीम करना मोहब्बत ,
मेरे हिस्से में सब दर्द रख देना ..
दुनियाँ में बेशक बाँट देना अपना सब कुछ,
मेरे हिस्से में जरा सा ख़ुद को रख देना ।