बहुत रात हो गयी
चलो, कहानी कहें,
एक था राजा
एक थी रानी,
सपनों में एक साधु आया,
भिक्षा में उसने
राज्य उनका मांगा।
बहुत रात हो गयी
चलो, कहानी कहें,
साँप फिर आया
पुत्र भी खोया।
गरीब थी रानी
श्मशान में राजा,
सत्य के लिये
यह सत्य की कहानी।
बोलो, वह राजा कहाँ से आया?
राज्य फिर लौटा,
पुत्र भी मिला,
एक था राजा
एक थी रानी।
महल थे अनोखे
राम से थे वे पहले,
बोलो, वह राजा कहाँ से आया?
**महेश रौतेला
१३.०८.२०१६