नाम या काम
*************
बेकार की सिरदर्दी मत पालिए
काम के चक्कर में न
खुद को डालिये,
काम में ऐसा रखा भी क्या है?
उलझन, परेशानी के सिवा
मिलता भी क्या है?
बस लग जाइये
भारतीय जुगाड़ तंत्र को
हथियार बनाइये,
अपना नाम कैसे हो?
इस पर ध्यान लगाइये,
सही क्या है?
गलत क्या है का भेद
तनिक न मन में लाइए।
बस केवल जुगाड़ ,जुगाड़
और जुगाड़ पर ही ध्यान लगाइये,
हर समस्या का समाधान
खुशी खुशी पाइये।
आप काम करें
ये कहां शोभा देता है,
आप तो बस जुगाड़ कीजिये
और नाम कमाइए।
◆ सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित