Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक अधूरा सफर
**************
बड़े हौसले और उम्मीद के साथ
मैं अपना सफर शुरु किया था,
परंतु बढ़ते हर कदम के साथ
बाधाओं का पहाड़ जैसे
मुँह चिढ़ा रहा था।
पर मैं डरा नहीं, रुका नहीं
कँटीले, पथरीले रास्तों पर
चलते हुए भी कभी डिगा नहीं,
मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं
हौसले टूट रहे थे
सपने दम तोड़ रहे थे।
मंजिल करीब थी
उम्मीदें आसमान छू रही थीं,
परंतु आशंकाएं भी कम न थीं।
फिर भी मैं खुद को सँभाले
जैसे तैसे आगे बढ़ रहा था
पर थोड़ा थोड़ा डर भी रहा था,
मेरा सफर एक अधूरा सफर
न बन जाय ये भी सोच रहा था,
फिर भी मजबूत इरादे लिए
एक एक कदम आगे ही बढ़ रहा था।
आखिरकार मंजिल मिल ही गई
मेरी खुशियां आसमान छूने लगीं,
मेरा सफर एक अधूरा सफर
न बनकर रह जाये,
आशंका निर्मूल बन हो गई
मेरी मंजिल मेरे सफर पूर्णता की
कहानी,निशानी बन गई।
● सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111727115
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now