Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

परीक्षा
******
जीवन भी एक परीक्षा है
बस ! अंतर केवल इतना भर है
कि यहां आपकी
कोई निगरानी नहीं करता,
मगर जो करता है
वो आपको दिखता नहीं है।
यह कैसी अजीब परीक्षा है
कि निगरानी करने वाले से
आप बच नहीं सकते,
लाख कोशिश कर लें
मगर छुप नहीं सकते।
अच्छा है इस जीवन भर
चलने वाली परीक्षा को
ईमानदारी से ही दीजिये,
उसकी आँखों में धूल झोंकने की
तनिक भी कोशिश न कीजिए ।
क्योंकि आपके
हर पल की परीक्षा का
मूल्यांकन सदा चलता रहता है,
आपके दुनियां से जाने तक
आपकी परीक्षा और मूल्यांकन
साथ साथ चलता है,
परीक्षा परिणाम आपको
महसूस हो या न हो
आपके बाद दुनियां को
जरूर पता चलता है।
◆ सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111723869
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now