हा,माना की घर बड़ा नहीं है हमारे पास,
लेकिन छोटे से घर में हम सब साथ रहते है,
हा, माना की अलग-अलग कमरे नहीं है हमारे पास,
लेकिन एक बड़े से कमरे में हम सब साथ रहते है,
हा, माना की हमारे पास खाने की मेज नहीं है,
लेकिन हम सब एक साथ बैठकर खाना खाते है,
हा, माना की टेलिविज़न सिस्टम नहीं है हमारे पास,
लेकिन आज भी दादी माँ से परियों की कहानी सुनते है,
हा, माना कि हमारे पास बड़ी गाड़ी नहीं है,
लेकिन हम आज भी एक दूसरे का हाथ थामकर चलते है,
हा, माना कि ओनलाईन खेल नहीं आते हम सबको,
लेकिन आज भी गलियों में खेलना पसंद है हम सबको,
हा, माना की घर का आशियाना बड़ा नहीं है हमारा,
लेकिन दिल का आशियाना घर से ज्यादा बड़ा है हमारा।