जिंदगी में दुश्वारियां कम नहीं दोस्तों,
बस हौसला अपना बनाए रखना।
दफ़न करले हर राज अपने सीने में,
एक हमराज तो ऐसा बचाए रखना।
जो हर हाल में हर पल साथ दें यारों,
उन दोस्तों को दिल में बसाए रखना।
बेइंतहा प्यार दे उस हमसफर को
पलकों की छावों में बिठाए रखना।
रमा शर्मा 'मानवी'
***************