आभार
शिशु का जन्म हुआ
मन में प्रश्न उठा
हम किसके प्रति आभारी हों ?
माता पिता के प्रति
जिनके कारण यह जीवन मिला।
वसुधा के प्रति
जो करती है शिशु का लालन पालन।
ईश्वर के प्रति
जिसकी कृपा के बिना
संभव ही नही है
जन्म भी और लालन पालन भी।
विज्ञान तो कहता है
किसी के भी प्रति
आभार की आवश्यकता नही हैं।
यह संस्कार तो बस
क्रिया की प्रतिक्रिया है।
संतो का कहना
गुरू आपकी बलिहारी है।
इसीलिये हम आभारी है
जन्म दाता माता पिता के
पोषणकर्ता आकाश और धरा के
मार्गदर्शक गुरू के और
कृपा बरसाने वाले प्रभु के।