Hindi Quote in Poem by અધિવક્તા.જીતેન્દ્ર જોષી Adv. Jitendra Joshi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

221 1221 1221 122
राहो में तेरी खुशबू ही बिखरा गया हूँ मै
फूल बन के तेरी राह में कुचला गया हूँ मै

आया है नज़र में जो नया रंगी नज़ारा
बदले हुए मौसम से हि शरमा गया हूँ में

सावन के घटाओने किया तरबत्तर हमको
भीगे हुए बादल के तरह छा गया हूँ मै

आँखों में है पानी मेरे होठो पे मुसल्लत
अपनी ही कहानी से यूँ घबरा गया हूँ मै

बरसो बरस आँखे ये बरसती ही रही है
मासूम खयालो से अब थक सा गया हूँ मै

तुम आ गये हो जब से मेरी ज़िन्दगी में यूँ
युँ लग रहा की दोनों जहाँ पा गया हूँ मै

( लक्ष्मण दावानी ✍ )

Hindi Poem by અધિવક્તા.જીતેન્દ્ર જોષી Adv. Jitendra Joshi : 111710386
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now