कर संघर्ष खुद भाग्य लिखो
भाग्य उसी का बनता है जो संघर्ष से नहीं डरता है
किस्मत पर ना कर भरोसा मुसीबतों से लड़ता है
नाम उसी का जिंदा है सही मार्ग को चुनता है
खुद पर विश्वास जो चलता वही लक्ष्य तक जाता है
भाग्य पर जो किया भरोसा कभी नहीं बढ़ पाता है
रखकर हाथ बैठने वाला वही सदा पछताता है
जो अड़ गया कर्म पर अपने वही उन्नति पाता है
सत्य की राह पर चलने वाला कभी भाई घबराता है
लेकर निर्णय जो निरंतर अपने कदम बढ़ाता है
पीछे मुड़कर नहीं देखता आगे बढ़ते जाता है
किस्मत की जो करे प्रतीक्षा बैठा ही रह जाता है
दिल में रख संघर्ष का बेड़ा वहीं लक्ष्य को पाता है।
जय हिन्द
vp àrmy ⚔️🇮🇳