Hindi Quote in Poem by महेश रौतेला

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

यादों को तुम कुछ मत कहना

यादों को तुम कुछ मत कहना
जब पगडण्डी से आहट ले लूँ ,
विद्यालय से पाठ चुरा लूँ ,
नदियों में जनम मिला दूँ ,
घर-घर की दिवार पकड़ लूँ ,
सीढ़ियों से आवाज लगा दूँ ,
वक्त से जन्म - वार पूछ लूँ |

यादों को तुम कुछ मत कहना
जब देश पर चर्चा छेडूँ ,
इतिहास पर मन को धो दूँ ,
नालन्दा को मानक मानूँ ,
तक्षशिला को छू कर आऊँ ,
प्यार को सौ - सौ बार पकड़ लूँ ,
आँसुओं से क्षण को धो लूँ ,
वृक्षों की छाया में आऊँ ,
झीलों का साहचर्य थाम लूँ ,
पहाड़ों का आध्यात्म जान लूँ ,
आसमान के ध्रुव को देखूँ |

यादों को तुम कुछ मत कहना
जब तेरे हाथ मुझ तक आवें ,
मेरे शब्द तुम तक जावें ,
जब मोड़ों से मुड़ जाना हो ,
होठों से जब हँस लेना हो ,
खिली साँस पर रूक जाना हो ,
टेड़ी - मेड़ी द्रुत गति की इन ,
यादों को तुम कुछ मत कहना |
**********************

*महेश रौतेला
१७.०४.२०१५

Hindi Poem by महेश रौतेला : 111693686
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now