तुम्हे मुझसे
बात करनी चाहिए
ईश !
हो सकता है तुम
बरस पडो
आगबबूला हो कर
ये भी हो सकता है कि
गुस्से में
तुम्हारे मुँह से
कुछ
गालियाँ निकल पड़े
संभव तो यह भी है कि
तुम
बे इन्तहा
प्यार जताओ
और
कुछ भी न कहो !
फिर भी
फिर भी एक बार
तुम्हे मुझसे
बात करनी चाहिए
ईश !
#बेहद