Hindi Quote in Story by Sweety Sharma

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#Valentine #Week #Special

आज की ही बात लेलो ,
मैं मैट्रो में अपनी ladies सीट पर बैठी थी और एक article पढ़ रही थी । अक्सर इस तरह के काम मैं मैट्रो में ही निपटने कि कोशिश करती हूं , ताकि घर पहुंच कर और बाकी काम कर पाऊं ।
क्योंकि शाम का समय था , जिसमे ऑफिस से आने वालों की काफी भीड़ रहती है । इसी के चलते मैट्रो में भी भीड़ थी ।
पर जब इस भीड़ में हमें सीट मिल जाती है , तो उससे ज्यादा सुकून का पल नहीं होता ।
मैं भी इसी सुकून के मजे लेते हुए अपने article को enjoy कर रही थी । पानी पीने के लिए बैग से बॉटल निकालने लगी । और जैसे ही नज़रे उठी तो सामने एक युवक पर नज़र गई । Army की uniform , लगभग छ फीट हाइट , attractive personality .
उन्हें देख लगा अभी उठ जाऊं और अपनी सीट दे दू , पर मैं लेडीज़ सीट पर थी , इसलिए नहीं से सकती थी । bad luck ..
तभी कुछ देर बाद मेरी साथ वाली सीट खाली हुई और वो यहां आकर बैठ गए । मैंने उन्हें देख कर स्माइल पास की , वहां से भी सेम रिएक्शन आया । इसी के साथ हमारे बीच थोड़ी बातचीत शुरू हुई । कुछ देर यूंही बातचीत का सिलसिला चला , तभी मेरा स्टेशन आ गया , जहां से मैं मेट्रो change करती हूं । जैसे ही मैं उठी , वो भी मेरे साथ आने लगे और बोले अरे तुम भी यहीं से change करती हो , मैंने एक स्माइल दी और साथ में चल दिए ।
थोड़ी दूर जाने पर वहां एक shop थी , उन्होंने मुझसे पूछते हुए कहा , कुछ लेना है । आप चलेंगी प्लीज़ मेरे साथ ?
shop के अंदर गए तो उन्होंने मुझसे एक teddy bear पसंद करवाया और मेरी ही पसंद से खरीद लिया ।
मैं अंदर ही अंदर अच्छा महसूस कर रही थी । और आगे जो होने वाला था , उसे महसूस कर रही थी ।
हमने अपना और बाकि सब भी सामान लिया और shop से बाहर आ गए।
बाहर आकर वो मुझे कहते , Thank you आपने मेरी इतनी हेल्प की।
मुझे तो इन सब के बारे में कोई idea नहीं है ।
मुझे पूरा यकीन है , ये सब देख कर मेरी girlfriend को बहुत खुशी होगी और मैं जरूर उसे आपके बारे में जरूर बताऊंगा ।
और इतना सुनने के बाद मेरे पास मानो शब्द ही ख़तम हो गए थे ।
उस मौके पर और कोई क्या महसूस करता पता नहीं , पर मुझे सब सोच बहुत हसी भी आ रही थी ।
ख़ैर बाय , फिर मिलेंगे कहकर ,,
हम दोनों अपने अपने रास्ते चल दिए ।

Hindi Story by Sweety Sharma : 111657906
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now