Hindi Quote in Song by ગીતમાલા

Song quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सो गया ये जहां, सो गया आसमां
सो गईं हैं सारी मंज़िलें, सो गया है रस्ता
सो गया ये जहां...

रात आई तो वो जिनके घर थे
वो घर को गए सो गए
रात आई तो हम जैसे आवारा
फिर निकले राहों में और खो गए
इस गली, उस गली, इस नगर, उस नगर
जाएँ भी तो कहाँ जाना चाहें अगर
सो गई हैं सारी मंज़िलें...

कुछ मेरी सुनो, कुछ अपनी कहो
हो पास तो ऐसे, चुप ना रहो
हम पास भी हैं, और दूर भी हैं
आज़ाद भी हैं, मजबूर भी हैं
क्यूँ प्यार का मौसम बीत गया
क्यूँ हमसे ज़माना जीत गया
हर घड़ी मेरा दिल ग़म के घेरे में है
ज़िन्दगी दूर तक अब अँधेरे में है
सो गयी हैं सारी मंज़िलें...

Movie/Album: तेज़ाब (1988)
Music By: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अल्का यागनिक, नितिन मुकेश, शब्बीर कुमार

Hindi Song by ગીતમાલા : 111651374
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now