Happy National Girl Child day 2021
पापा के पगड़ी की मान है बेटी…!
मां की मुस्कान है बेटी…!
भाई की राखी की शान है बेटी…!
बहनों की जान है बेटी…!
उस घर की पहचान है बेटी…!
जिस घर से खुद अनजान है बेटी…!
हर घर की शान है बेटी…!
खूबसूरत-सा वरदान है बेटी…!
कभी बच्चों-सी नादान है बेटी…!
कभी बड़ों-सी समझदार है बेटी…!
कभी जिद की पुड़िया है बेटी…!
कभी नटखट-सी गुड़िया है बेटी…!
सच है…अपने ही घर में मेहमान है बेटी…!
- Naina Gupta