" आँखे कहती है सो जा...
पर दिल कहता है अभी नहीं ...।।
दोस्त कहते हैं , चल घूम के आते हैं...
पर मैं कहता हूँ अभी नहीं ...।।
एक लड़की है.. चाहती है प्रेमिका होना...
मुझे भी पसंद है...
पर मन कहता है अभी नहीं ...।।
चाहें क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल हो या बाहुबली का पहला शो
सब बाद में ....अभी नहीं..
नाकामयाबियाँ तोड़ देती है
बिखेर देती हैं,
सोचता हूँ छोड़ देता हूँ सब....
पर फिर होसलें बोल उठते हैं,
अभी नहीं, अभी नहीं ...।।
माँ का फोन आता है,
त्योहारों पर बुलाती है...
कई बार तो आँसू तक बहा देती है...
और मैं यह कहकर रख देता हूँ फोन की... आऊँगा घर जरूर पर अभी नहीं ...।।
जबतक बन नहीं जाता, जो बनने आया हूँ,..
तब तक बाकी सब चीजे अभी नहीं ...।।"
छात्र जीवन
🌸