एक विश्वास है, एक उमंग है ,
आसमा को छूने का भी हुनर है।।
कुछ ख्वाब है, कुछ ख्वाहिश है,
कुछ सपनों को पूरा करने की तमन्ना भी है।।
कुछ इरादे हैं ,कुछ अरमान है,
कुछ अपने आप से किए हुए वादे भी हैं।।
कुछ रूठे हुए को मना कर,
कुछ अपनों के साथ कुछ दोस्तों के साथ और कुछ पराये रिश्तो को अपनाकर,
जिंदगी को खुली आंखों से जीने का ख्वाब भी है।। "SA"
-Shikha