मानो भ्रष्टाचार कण कण रग रग में शामिल है
इसी वजह से देश की गरिमा आज धूमिल है
भ्रष्ट सिर्फ चोर डाकू तस्कर ही नहीं हैं
पुलिस वकील कचहरी और अधिकारी हैं
देश चंद मोदी जैसे सात्त्विक जन के हवाले है
सीमा पर तैनात सैनिक तो सीमा के रखवाले हैं
पर देश के अंदर बैठे दुश्मनों से कौन बचाये
मुठ्ठी भर सत्य जनों से है देश आस लगाए