सबका बस एक ही सवाल ये वर्ष आपका कैसा रहा ...
क्या बताएं उन्हें की हर वर्ष जैसा ही रहा बस एक बात जो सबसे अच्छी हुई की इसी वर्ष ख़ुदा ने मुझे अपने matrubharti के रूप में एक नए परिवार से आप सबसे मिलवाया जिससे मेरा ये वर्ष यादगार रह गया .....आप सबका दिल से शुक्रिया मुझे इतना प्यार, इतना अपनापन देने के लिए ..... happy new year to all my Matrubharti members
जवाब पूछने आए मुझसे खुद से भी एक सवाल कर ही लो
आसान रहा है कोनसा साल एक बार इसपर भी गौर कर ही लो
कुछ नए किस्से रहे ,कुछ नए ज़िन्दगी के हिस्से बने ,कुछ भलाई करके चले गए कुछ अधूरे ज़िन्दगी के हिस्से रहे
पर ये तो होना ही था ना किसी को खोना तो किसी को पाना ही था,जो आएगा वो एक दिन जरूर जाएगा ये ही तो समय का अफसाना था
सफ़र न कल रुका था ना आगे रुकेगा सबको चलना यूहीं है बस कोशिश यहीं की जब भी कुछ नया देखने को मिले तो घबराए नहीं क्यूंकि इस वर्ष हमने और कुछ सीखा ना सीखा बस दो चीज़े जरूर सीख ली एक ये की परेशानियां कभी भी आ सकती है बस जरूरत है हमे तैयार रहने की ओर दूसरी ये की इंसान कितना भी बड़ा और हवा में क्यों ना उड़ने लग जाए पर उससे भी बड़ा एक ओर बैठा है जो कब किस तरह से घरों में बेडिया लगा दे समझना मुश्किल है । तो बस हस्ते रहिए मुस्कुराते रहिए बीते समय को अलविदा और आने वाले साल का दिल खोल कर स्वागत करे 🙏💐💐💐💐