Hindi Quote in Poem by Dr Sonika Sharma

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

खुले आसमां में उड़ने के लिए
एक बार फिर मैं तैयार हूं
ऊंची उड़ान भरने के लिए
एक बार फिर मैं तैयार हूं।।

गिरी हूं थकी हूं
टूटी हूं हारी हूं
पर हिम्मत अभी भी बाकी है
ऊंची उड़ान भरने के लिए
एक बार फिर मैं तैयार हूं।।

लड़खड़ाते हुए संभालना
गिर कर उठना
हार कर जीतना अभी भी बाकी है
ऊंची उड़ान भरने के लिए
एक बार फिर मैं तैयार हूं।।

बहुत लड़ चुके दूसरों के लिए
इस बार अपने लिए सोचना है
अपनी लड़ाई अभी भी बाकी है
ऊंची उड़ान भरने के लिए
एक बार फिर मैं तैयार हूं।।

कल तक सपने थे अपनों के लिए आंखों में
अब अपने लिए सपने देखने हैं
अपनी इच्छाएं पूरी करनी अभी भी बाकी है
ऊंची उड़ान भरने के लिए
एक बार फिर मैं तैयार हूं।।

डॉ सोनिका शर्मा

Hindi Poem by Dr Sonika Sharma : 111604835
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now