English Quote in Poem by Jamila Khatun

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

बहुत दिनों से इंतजार कर रही थी
पूनम की रात का
जब उसका चाँद पूरे
शबाब पर हो।
समा जाना चाहती थी वह
अपने प्रियतम के आगोश में।
विभावरी ने पहन ली थी
सितारों से सजी सुनहरी ओढ़नी।
अपने चाँद को वह जी भर कर
देख लेना चाहती थी
करवा चौथ पर किसी सुहागन
के देखने से पहले।
बसा लेना चाहती थी उसकी
मनमोहिनी छवि हमेशा
के लिए अपने हृदय में ।
क्योंकि इसके बाद
उसका चाँद घटने लगेगा।
और फिर यह सौभाग्यशाली
प्रेम का प्रतीक दिन
तो साल भर बाद ही आएगा।
जिस दिन कान्हा ने कई
रूप धारण कर गोपियों संग
रास रचाया था और अमर
कर दिया इस शरद पूर्णिमा की रात को।

स्वरचित
जमीला खातून

English Poem by Jamila Khatun : 111601695
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now