तुम जिंदा हो खुद को ये
वक़्त वक़्त पर बताते रहना
कभी कभी ही सही
उड़ान आसमा मे लगाते रहना
बुझ न जाये कही ये
सफ़लता-ए़-जुनून की चिंगारी
थोड़ा थोड़ा ही सही
खुद का निरिक्षण करते रहना
हौसले टूट न जाये वक़्त और
अपनों के बार से बचके रहना
जिंदगी से मिले सबक कही भूल न जाये
तुम दबे जख्मों को थोडी हवा देते रहना
-RJ krish... ✍️