Hindi Quote in Poem by Shivani M.R.Joshi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

माँ पापा

बिना माता-पिता के जैसे सूना है संसार,
जिस तरह से रोशनी के बिना सूरज है बेकार,
जैसे लगता है दुनिया में बिना प्रकाश के अंधकार,
मां पापा तो जिंदगी का अहम हिस्सा होते हैं,
हमारे बचपन का खूबसूरत किस्सा होते हैं,
मां ने जन्म और पापा ने नाम दिया है,
मुझे आप दोनों को देखकर खुदा ने भगवान दिया है,
चलना बोलना आप दोनों ने ही सिखाया है,
कई मेलों में कंधों पर बैठकर घूमाया है,
हर मुश्किल से लड़ना सिखाया है,
जिंदगी को आपने हमें जीना सिखाया है,
ख्वाहिशें पूरी करके हमें सर आंखों पर बिठाया है,
मां के अंश और पापा के वंश से नाम है मेरा,
बिना कहे सब कुछ समझ जाते हैं,
हमारे लिए हर मुश्किल से लड़ जाते हैं,
खुद तकलीफ में होकर भी हमें सुकून की नींद सुलाते हैं, तभी तो माँ पापा हमारे लिए भगवान कहलाते हैं,
बिना मां पापा के जैसे जिंदगी है बेकार,
हजारों खुशियों के बीच में भी जेसे दुखों का पहाड़.

Hindi Poem by Shivani M.R.Joshi : 111587327
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now