Hindi Quote in Blog by RISHABH PANDEY

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#सबसे_महंगा_रंग
एक बार एक युवक किसी बस मे एक बुजुर्ग सहयात्री के साथ यात्रा कर रहा था | दोनो के बीच कुछ बात चीत हुई तो बुजुर्ग ने पुछ लिया क्यों बेटा सबसे महंगा रंग कौन सा होता है? युवक ने काफी देर बाद सोंचने के बाद जवाब दिया कि खून का रंग लाल होता है जो जीवन का आधार है तो सबसे महंगा रंग लाल होता है।
लेकिन बुजुर्ग ने कहा नही सबसे महंगा रंग हल्दी का पीला रंग होता है क्योंकि अपनी बेटी के हाथ पीले करने मे एक बाप का सब बिक जाता है फिर भी उसकी बेटी जिंदा जला दी जाती है। इतना कह के बुजुर्ग व्यक्ति फफक फफक के रो पड़े और अगले स्टॉप पे उतार गए।
युवक वहीं बस मे एक दम स्तब्ध रह गया उसके पास कहने सुनने को कुछ नही था।
मित्रो कहने का भाव ये है की आज समाज बहुत आगे निकल गया है हम महिला सशक्तिकरण और नारी को देवी का रूप देते है वही दूसरी ओर दहेज मांग कर स्त्री जाति को कलंकित करते है लज्जित करते है | और तो और अब दहेज को दूसरा नाम दे दिया गया है और वो है की समाज को दिखाना पड़ता है?? अरे क्या दिखाना पड़ता है?? बहु को घर मे मारते पिटते हो ये दिखाना पड़ता है या दहेज के लिए घरेलू हिंसा करते हो ये दिखाना पड़ता है??? मित्रो सजग रहे ऐसे लोगो के बेटो की शादी होनी ही नही चाहिए । ना ऐसे घरो रिश्ता रखे ना किसी को रखने दे । समाज से ऐसे घर को पूरी तरह से नकार दे ताकि समाज मे इज्जत के नाम पर ये ढोंग फैलाने वालो को संदेश जाये की समाज दिखावा नही बहु और बेटियो की खुशी चाहता है बेटी के जन्म पे भी हो पूरे मन से जश्न हर घर मे ये चाहता है।
जय हिन्द
#मेरी_कलम_से ........

Hindi Blog by RISHABH PANDEY : 111580098
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now