Hindi Quote in Poem by Brijmohan Rana

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हास्य कविता ..
विषय .जमाईराजा ..
पहलीबार जमाईराजा ,ससुराल पहुँचे रे ।
सुदंर वेशभूषा को ,टनाटन पहन कर रे ।।
पांव में बहुमूल्य ,जुतें चकाचक पहने रे ।
सुहावना मनमोहित ,इत्र छांटा महका रे ।।
धर के दरवाजे पहुँच ,आवाज लगाई रे ।
धर से नौ नौ सालीयाँ ,स्वागत को आई रे ।।
चमाचम कुर्सी को ,सजाधजा के बिछाई रे ।
जैसे जमाईराजा बैठे ,धड़ाम से गिरे रे ।।
नानी पल में याद ,आ गयी उनको रे ।
शरीर का कचुम्बर निकला ,हेकडी सब भागी रे ।।
फिर पकवान खाने को ,पाट पर बिठाया रे ।
पकवान देख कर ,मन बहुत ललचाया रे ।।
पहले दाल चावल का ,कौर मुँह में रखा रे ।
आँखों में पानी आया ,मुँह फटा का फटा रहा रे ।।
सोने के लिए ,सुदंर खटियाँ बिछाई रे ।
सोने गये तो ,पुरानी खाँट टूट गयी रे ।।
उठकर जमाईराजा ,धर की तरफ भागे रे ।
फिर कभी लौट कर ,ससुराल नही आये रे ।।
दुल्हन का मुख भी ,बेचारे नही देख पाये रे ।
सालीयों का मजाक ,बहुत भारी पड़ा रे ।।
https://www.instagram.com/p/B_gZRhYlP8U/?igshid=1jwprq2lpxhgr

Hindi Poem by Brijmohan Rana : 111579529
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now