जरा उन सैनिकों की भी सोचें ,
जब वे जंग में सरहद पे होते हैं ,
अपनी जान हथेली पर रखते हैं ,
पॉकेट में अपनों की तस्वीर रखते हैं ,
दिल में पूरे देश का मानचित्र रखते हैं ,
देश के मान के लिए जीते मरते हैं ,
अपने शौर्य से वतन की तकदीर लिखते हैं ,
जरा सोचें हम उनकी कितनी फ़िक्र करते हैं