Hindi Quote in Poem by Mukteshwar Prasad Singh

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सुबहा की लाली,
संध्या की लाली,
दोनों ही लाली हैं-
एक दिवस के आगमन का
दूजा दिवस के अवसान का।
हवा चलती है-
शीतल शीतल,या उमस भरी,
शीतलता सबों को भाती है
उमसता सबों को उबाती है।
फूल खिलते हैं-
मटमैले भी,चमकीले भी,
मटमैले होते हैं तीखे,
चमकीले होते हैं फीके।
नित आते हैं जग में कुछ नाम-
एक कौम को करते बदनाम,
दूसरा दुनिया को देते मुकाम।
हर बिम्ब के हैं दो अर्थ,
कौन जरूरी कौन हैं व्यर्थ,
पहचान करने में जो हैं समर्थ,
पाते हैं जीवन का वागर्थ।
*मुक्तेश्वर मुकेश

Hindi Poem by Mukteshwar Prasad Singh : 111574519
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now