सच्ची मोहब्बत में चेहरे का मोल नहीं
क्यों घमंड करते हो इस मिट्टी की सूरत पर ।
है सच्ची मोहब्बत है तो साथ दो हर जरूरत पर ।
शक्ल देखकर जो करते हैं आजकल प्यार
कभी नहीं कर सकते है वे आपका इंतज़ार।
चेहरे पर सजाए रखते है झूठी मुस्कान
मन के कोने में बैठा है एक शैतान ।
देते है झूठी कसमें करते है झूठे वादे
भोली शक्ल बनाए मन में होते काले इरादे।
करते रहते हरदम सुंदर चेहरे का उपयोग
सामने वाले का कैसे करना है उनका उपभोग।
इनके लिए मोहब्बत का नहीं कोई फसाना
इनकी तो नियत में रहता झूठा जाल बिछाना ।
रंग बदलते रहते हैं हर पल
आज यहां तो किसी और संग कल।
झूठा प्यार बन गया है खिलौना
सूरत का प्यार से नहीं कुछ लेना-देना ।
करनी है सच्ची मोहब्बत हो तो दिल से करो सम्मान
सूरत देखने वालों का होता है सदा अपमान।
जय हिन्द 🇮🇳🇮🇳
vp army ⚔️🇮🇳