Hindi Quote in Poem by DrPranava Bharti

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हिंदी दिवस पर एक विचार  
------------------------------   
 मित्रों !हिंदी-दिवस की हम सभी को अशेष शुभकामनाएँ जिनके लिए प्रतिदिन 'हिंदी-दिवस'है | लगभग तीस वर्ष पूर्व एक प्रश्न मन में उगा था जो शब्दों में कुछ इस प्रकार चित्रित हुआ था | आप सब मित्रों से साँझा कर रही हूँ ----  
मेरी -तेरी ,सबकी भाषा तुतलाने की एक है ,
ये माटी है माँ हम सबकी ,रक्त हमारा एक है |
 -पाँचों तत्व वही हम सबमें ,प्राणों में 'वो' एक रमा ,
कैसे-कैसे करूँ बड़ी हम सबका 'वो' एक सगा ! 
मेरी तेरी सबकी भाषा मुस्काने की एक है ,
मुस्का के तो देख ज़रा बंदे सारे ही नेक हैं !!
मेरी,तेरी ,सबकी भाषा -------
-साँस -साँस पर पहरे बैठाए कुछ पहरेदारों ने ,
नेक-नेक को रस्ते ग़लत दिखाए ग़म के मारों ने | 
मेरी-तेरी , सबकी भाषा ,समझाने की एक है ,
आँख खोल तू सपने से जग ,लक्ष्य हमारा एक है --!!-
मेरी -तेरी ,सबकी भाषा तुतलाने की एक है ,
ये माटी है माँ हम सबकी ,रक्त हमारा एक है || 

सभी स्नेही मित्रो को शुभकामनाएँ 
डॉ. प्रणव भारती   

Hindi Poem by DrPranava Bharti : 111569854
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now