दिल में आज यादों का सैलाब है उठा
तेरी बेवफाई का हर किस्सा जहन में है जिंदा
यूँ आँखो से मेरा इज़हार करना
और तेरा हर बात पे इतराना
यूँ मेरा तेरी ज़ुल्फो के साये में सोना
और तेरा मुँह मोड़के शरमाना
यूँ मेरा दिल के ज़ज़्बात को जाहिर करना
और तेरा हँसके इनकार करना
यूँ मेरा हर जगह तुझे ढूंढना
और तेरा आंख-मिचोली खेलना
यूँ मेरा तुझे बेइंतहा प्यार करना
और तेरा बेगानो से मिलके वार करना
यूँ हर बार मेरा प्यार में त्याग करना
और तेरा उसे मेरी कमजोरी समझना
आज भी जिंदा है हर एक वाक्या
फिर चाहे हो वो नज़्म या कोई काफिया
#त्याग