जो ज़िंदगी से उम्दा दोस्ती करनी हो
तो बेहतरीन ख्वाहिशों से दुश्मनी कर लो
जो आला दर्जे की सेहत बनानी हो
तो लाज़बाब जायके से तौबा कर लो
जो शख्सियत शानदार बनानी हो
तो श्रेष्ठ गुरु से माक़ूल तालीम लो
जो अपना वजूद उत्कृष्ट बनाना हो
तो चरित्र पर दाग न लगने दो
रिश्ते सभी बहुत खूब निभाओ
कोई एक्सिलेंट कहे न कहे
अपना काम नित करते जाओ