_________________________
सुना है बहुत मशहूर है तू
फिलहाल तो "अप्रचलित" हूं मैं
चर्चित है पूरे इस शहर में तू
किसी एक कोने में बैठा हूं मैं
तरसाती है लोगों को मिलने में तू
सामने से जाकर मिलता हूं मैं
जो ज्यादा टिकने वाला नहीं है
उसका घमंड करती है तू
वैसे है कुछ नहीं पर जो है
उसकी इज्जत करता हूं मैं
_________________________
#अप्रचलित