एक वक़्त था... जब हम अजनबी हुआ करते थे।
एक वक़्त था... जब वो अजनबी हो कर भी अपना सा लगा करता था।
एक वक़्त था... जब आंखें सिर्फ उसी को ढूंढा करती थी।
एक वक़्त था... जब उसे ना देखूं तो बेचैनी सी हुआ करती थी।
एक वक़्त था... जब सिर्फ आँखों से बातें हुआ करती थी।
एक वक़्त था... जब दिल सिर्फ उसी को याद किया करता था।
एक वक़्त था... जब ख़्वाब भी उसी के आते थे।
एक वक़्त था... जब हर दुआ में उसका नाम शामिल होता था।
एक वक़्त था… जब दो मिनट बात करके भी दिन भर ख़ुश रहा जाता था।
एक वक़्त था… जब उसके ऑनलाइन आने का घंटों इंतज़ार किया जाता था।
एक वक़्त था... जब सुबह, उसकी फोटो देख के होती थी।
एक वक़्त था... जब दिल और दिमाग पर सिर्फ उसी का राज होता था।
लेकिन वो सिर्फ़ एक ख़ूबसूरत वक़्त था जो बीत गया...