मुझे छोड़ना हो या मुझसे दूर जाना हो,
तो मुझसे पहले खुद से इस फैसले की मंजूरी ले लेना।
क्योंकि जब कभी आमना-सामना होगा हमारा,
तो मैं नहीं चाहती तुम मुझे देख तुम्हारे सीने पर हाथ रख उस दर्द की टीस को कम करने की कोशिश करो.. जो मुझे देख भर लेने से दिल में उठेगा..
हाँ तुम मानो ना मानो, मुझे देख भर लेने से तुम्हारे कदम रुकेंगे.. एक पल को ही सही मगर धड़कनों में इज़ाफ़ा होगा..
तो समझ गए ना तुम,
मैं नहीं चाहती, तुम किसी दर्द से गुजरो।
~रूपकीबातें
Insta - Roop_ki_baatein
#roopkibaatein #roopanjalisinghparmar #roop #रूपकीबातें