Hindi Quote in Poem by DrPranava Bharti

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#होंठ
बंद होंठों में जब प्रश्न कुलबुलाते हैं
टपकते हैं आँसू जब खुसफुसाते हैं।
पीर एक संवाद लेकर मौन हो जाती,
और एक आवाज़ में हम खनखनाते हैं।
भावना का तल हमेशा क्षुब्ध करता है,
जान रखकर मुट्ठियों में कसमसाते हैं।
भीगता है मन का मौसम,बावरा बनकर,
जब कभी चलते हुए हम डगमगाते हैं।
दृष्टि भी तकती न जाने किसको ढूँढे है,
और तितली देखकर हम मुस्कुराते हैं।

डॉ.प्रणवभारती

Hindi Poem by DrPranava Bharti : 111541462
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now