मेरी सारी जिंदगी मुझे ऐसा लगता है जैसे
मैंने तुम्हें एक ख़त लिखा हो
मेरे दिल की हर एक धड़कन एक अक्षर है,
मेरी हर साँस जैसे कोई मात्रा
हर दिन जैसे कोई वाक्य
और सारी जिंदगी जैसे एक ख़त
अगर कभी यह ख़त, तुम्हारे पास पहुँच जाता,
मुझे किसी भी भाषा के शब्दों की
मोहताजी़ न होती...