क्या आपने गिरगिट देखा है?
जवाब:- जी हां बिल्कुल,कई मरतबा!
तब तो आप उसकी प्रसिद्धी का कारण भी जानते होंगे?
जवाब:- बेशक; रंग बदलना !
आपने उनको कहा देखा?
जवाब:- यहीं अपने आस - पड़ोस के बाग - बगीचों में!
और कहीं?
जवाब:- हां जंगलों में भी देखा है अक्सर!
फर्क कहां है आप जानते हैं?
जवाब:- जी? मै समझा नहीं!
मतलब ये कि आपने गिरगिट केवल आस - पड़ोस में देखा,लेकिन मैंने और भी स्थानों पर अक्सर ही देखा है।
जवाब:- और कहां?
सत्ता के गलियारों में!
#व्यंग्य
..रॉयल..