तेरे साथ बिताया वो हर लम्हा याद है मुझे ! !
छुप छुप के मिलना, वो धंटो तक बाते करना,
वो तेरा रुठ जाना, ओर फिर खुद ही मान जाना,
याद है मुझे! !
मेरे लिए ही मुझपे गुस्सा करना,
और फिर मेरी चींता मे देर रात तक जगना,
याद है मुझे! !
मेरी गलतीयो को नादानी समझकर भुल जाना,
ओर फिर खुद ही "मेरी गलती थी "कह कर बात खत्म करना,
याद है मुझे !!
मेरे लिए यु तेरा हर किसीसे झगड लेना,
ट्राफिक वाली साइड से दुर मुझको चलाना,
इतना कुछ करके भी कभी अहसान नही जताना,
याद है मुझे! !!
थामके मेरा हाथ यु तेरा रास्ते पे चलना,
कीतना देती है सुकून मुझे ये बात की तु है सिर्फ मेरा,
हजारो की भीड मे भी तेरा सिर्फ मुझे ही देखते रहना
याद है मुझे! !!