कोरोना ने मचा दिया है
सारे जग में हाहाकार
आओ मेरे देश के वीरो
मिलकर करें इसका संहार
इंस्टॉल करो मोबाइल में
ऐप आरोग्य सेतु तलवार
देश के कोने कोने में
हम सभी करें इसका प्रसार
ब्लूटूथ को हर समय ऑन रख
तेज बना लो इसकी धार
घर से बाहर जब भी निकलें
हाथ में रहे यह हथियार
सब मित्रों रिश्तेदारों से
निश्चित दूरी रहो बनाय
हाथ जोड़ प्रणाम करो
चेहरे पर लो मास्क लगाय
कोविड 19 पॉजीटिव यदि
पास तुम्हारे आ भी जाय
आरोग सेतु मित्र तुम्हारा
तुरंत करेगा अलर्ट जगाय
दुश्मन है यहाँ बचकर रहना
कर न दे कहीं छूकर वार
आओ मेरे देश के वीरो
मिलकर करें इसका संहार
डा. कविता त्यागी