चारों तरफ है एक ही शोर
कोराना का बढ़ रहा जोर
हर अखबार , रेडियो , टीवी
अम्मा-बाबा बच्चे-बीवी
सबकी एक हिदायत यही है
घर में बैठो , रहो सुरक्षित
तोड़ो कोरोना की डोर
कोरोना का बढ़ रहा जोर
कोविड-19 विपदा बड़ी है
सामान्य नहीं , संकट की घड़ी है
सामाजिक दूरी रखकर सब
करो एकता का आह्वान
भागेगा कोरोना चोर
कोरोना का बढ़ रहा जोर
सभी नागरिक सैनिक है हम
भारत माँ के माणिक हैं हम
जीत हमारी निश्चित होगी
हार की रात कभी नहीं होगी
सदा रहे भारत में भोर
कोरोना का बढ़ रहा जोर
डॉ. कविता त्यागी