मैं ख़ुश हुँ
ज़िन्दगी की दरियादिली से खुश हुँ
उसकी नाराज़गी से ख़ुश हुँ
मौत के उतावलेपन से ख़ुश हुँ
जो कुछ मिला उसी में ख़ुश हुँ
जो ना मिल पाया उस तलाश मैं ख़ुश हुँ
खुदा की इनायत से ख़ुश हुँ
उनके इम्तिहान से ख़ुश हुँ
क्यों की मैं जैसी हुँ, उस हाल मैं ख़ुश हुँ.