ज़िन्दगी सुन!
हम तुझे जीतकर दिखाएँगे
हो कोई भी मुश्किल
हम हौसलों से पार कर जाएँगे
तु इस क़दर उदास ना हो
इतनी आसान मौत भी नहीं
एक बार मिलती है तु हमें
हम इस सफ़र को हर हाल में
कामयाब ज़रूर बनाएँगे
जो तु थोड़ा साथ दे दे
हम मौत को भी ज़िन्दादिल कर जाएँगे
- अनिता पाठक