Hindi Quote in Poem by Dr kavita Tyagi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

बच्चे , बच्चे ही होते हैं
बस आप उन्हें महसूस करो

शक्ति और गति दोनों में
ये हमसे आगे होते है
अनुभव के कच्चे होते हैं
बस आप उन्हें महसूस करो

मैट्रो में हठ करते बच्चे को
माँ बोली मन के सच्चे को

चुप हो ! अब मत करना शोर
देखो ! पुलिस खड़ी उस ओर

पकड हमें वह ले जाएगी
जेल में बन्द कर तड़पाएगी

बच्चा खड़ा हुआ तत्क्षण
करना है अब पुलिस से रक्षण

माँ के आँचल का एक छोर
चेहरे पर ढाँपा चहुँ ओर

कंठ से विकृत ध्वनि निसृत की
अपनी प्रतिक्रिया सुकृत की

मेरी माँ को मैं ही बचाऊँगा
भूत हूँ मैं , पुलिस ! तुझे खा जाऊँगा

बोल उठा वहीं दूसरा बालक
भूत है क्या गाड़ी का चालक ?

भूत अंकल आप ज़ू में चल दो
आज स्कूल की छुट्टी कर दो

सभी भूत अच्छे होते हैं
आप हमसे दोस्ती कर लो

बच्चे बच्चे ही होते हैं
बस आप उन्हें महसूस करो

Hindi Poem by Dr kavita Tyagi : 111522183
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now