सीमा की वेदी पर सैनिक वीरगति जब पाते थे
मेरे देश के नेता घर में नींद चैन की सोते थे
जब राइफल देकर सैनिकों के हाथ बांध दिए जाते थे
तब सीमा पर सिर काट सैनिक के भारत भेजे जाते थे
कुछ नेता तब ऐसे थे , जो नमक देश का खाते थे
पर काले झंडे लहरा कर , वे गीत पाक के गाते थे
अब सैनिक के प्राण के बदले एयर स्ट्राइक होती है
नींद पाक की उड़ती है भारत की जनता सोती है
लाल चौक पर आजादी के नारे अब नहीं लगते हैं
चांद सितारों वाले काले झंडे भी नहीं दिखते हैं
शत्रु के घर में घुसकर अब सैनिक शौर्य दिखाते हैं
देशद्रोही प्रमाण माँगकर काँव-काँव चिल्लाते हैं
जय जवान जय भारत
देश के वीर शहीदों को शत-शत नमन