Hindi Quote in Romance by Ankit Pandey

Romance quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

नहीं जानता हूँ मैं
न ही इजहार करने का
सलीका ही पता है! मुझे
इस पुराने खेल के
नये नये नियम और पैतरों से
शायद बेखबर हूँ मैं
मैं जानता हूँ जो
वो सिर्फ इतना है कि
मैं तुमसे प्यार करता हूँ
एक दिन में सौ साल
एक पल में सौ बार करता हूँ।
अपनी मुस्कुराहट से तुम्हें
हर बार करता हूँ आगाह
और अपनी सांसो से ही
इजहार करता हूँ।।
मगर ये जो भी बेचैनी है
मेरी सांसो में
ये जो भी नशा होता है
मुझे हर सुबह का
ये जो भी फितूर है मेरी आंखों में
ये गवाही दे रहे हैं इस बात की
कि मैं तुमसे प्यार करता हूँ

हंसी आ सकती है
तुम्हें मेरी बात को सुनकर
मगर मैं रोकर भी
तुम्हें दिखा नहीं सकता हूं। क्योंकि
लगी है आंसुओं से शर्त मेरी
और दर्द इंतजार में है कि
आंसू दे मुझे हरा
और वो मुझे गिरफ्त में कर ले
मगर कुछ कसम सी दिल ने
खा रखी है जैसे
कि भले ही दर्द बहे रगों में
खून के बदले
पर आंखों में उसके निशा नहीं होंगे।।

मुमकिन है कि अल्फाज़ मेरे
जरा कुछ फिल्मी हों
मगर सच ये है
कि इश्क
फिल्मों के सिवा नहीं देखा मैंने
ये लब्ज भी। अब से पहले
था कभी नहीं सीखा मैंने
मगर ये सब दास्तान सच है
उसी तरह
जिस तरह धरती आसमान
मैं और तुम
और तुम्हारे सीने में मेरे नाम का
धड़कता दिल
अब ये फैसला तुम पर है
कि तुम इसे इश्क समझो
या मेरा पागलपन
मुझे सब ही मंजूर है।
क्योंकि
इश्क अगला मकाम
पागलपन ही होता है #अंकित

Hindi Romance by Ankit Pandey : 111519681
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now