है नारा सबका राम राज्य लाएंगे
हिंदुत्व का परचम लहराऐंगे
पर राम राज्य में खुद, राम कहाँ सुखी थें
अंतहीन की पराकाष्ठा तक स्वयं दुखी थें ??
जिस प्रजा ने कर दिया था,पृथक संगीनी से
उस प्रजा को क्यों??
फिर पाना चाहते हो तुम,
बोलो ना क्यों राम राज्य लाना चाहते हो तुम??