# शायरी ..
खुशबु की तरह ,आपके पास बिखर जायेगें ।
सुकून बन के ,दिल में उतर जायेगें ।।
महसूस करने की ,कोशिश तो कीजिये हुजूर ।
दूर होते हुए भी ,पास नजर आयेगें ।।
मेरा दिल कोरा कागज ,पडा है अब तक बंद ।
पता नहीं कब ,लिखने आयेगा ।।
कोई प्यार ,भरा छंद ।
दिल को मिलेगा ,
एक खुशी का आनंद ।।
इस दिल को ,आईना दिखाया न कीजिए ।
आँखों में हर ,किसी को बसाया न कीजिए ।।
दिल लगी ,दिलों से यूँ न कीजिए ।
दिल पर मेरा नाम ,लिख कर मिटाया न कीजिए ।।