मै लिखने बैठा
कलम पूछती है -
क्या लिखना है?
मै बोला -
एक सुंदर रचना,
कलम बोली -
तू शुरू करो फिर,
मै बोला -
योग्य नहीं हूं मै,
कलम चीख कर -
क्या कहा तुमने?
मै फिर बोला -
सच कहा मैंने,
कलम ने कहा -
नादान हो तुम,
मै बोला -
शायद हूं मै,
कलम ने कहा -
"मां" लिख दो
मैंने बोला -
सिर्फ एक शब्द?
कलम ने कहा -
सच में नादान हो तुम।
मैंने बोला -
मै अयोग्य था अब तक,
अब नहीं।
.. रॉयल..