#दूरदर्शन
अपने बचपन का दिन, राफेल विमान था
कार्यक्रम में सूपर, शक्ति शक्तिमान था
भक्ति सागर में डूबा, भक्ति मय इंसान था
कार्यक्रम में सूपर, शक्ति शक्तिमान था
रंगोली के गाने बड़े मजेदार थे
चित्रहार के बहाने मिलते सब यार थे
कृष्णा, महाभारत, रामायण महान था
कार्यक्रम में सूपर, शक्ति शक्तिमान था
संजोग और एहसास कहानी घर घर की
क़यामत से घिरी जिंदगी कश्मकश की
आंखों देखी समाचार का सम्मान था
कार्यक्रम में सूपर, शक्ति शक्तिमान था
सत्यम शिवम् सुंदरम, दूरदर्शन था प्यारा
हिन्दी फीचर फिल्म, मनोरंजन था हमारा
हर समस्या का बस, दूरदर्शन समाधान था
कार्यक्रम में सूपर, शक्ति शक्तिमान था
।। ज्योति प्रकाश राय ।।